फतेहगढ़ साहिब, 2 अक्टूबर (सतनाम चौहान,कुलदीप बालपुर):- तिथि 23-09-2025 को फ़िजियोथैरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) आदरणीय प्रोफैसर डॉ. पंकजप्रीत सिंह एवं आदरणीय प्रोफैसर डॉ. सुप्रीत बिंद्रा जी के प्रयास से श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड युनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब (SGPC द्वारा संचालित) के वाईस चांसलर आदरणीय डॉ. प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में युनिवर्सिटी द्वारा कॉनफैडरेशन फॉर चैलेंज्ड के साथ MoU साइन किया गया है ।
युनिवर्सिटी द्वारा केंद्र के बच्चों को फ़िजियोथैरेपी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।
कॉनफैडरेशन के सृजन विकास डे केयर केंद्र के बौधिक दिव्यांग बच्चों को फिजियोथैरेपी, मूल्यांकन, उपचार और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सहयोग किया जाएगा ।
दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा ।
केंद्र / विद्यालय में अधिक से अधिक फिजियोथैरेपी शिविर एवं सत्र आयोजित किए जाएंगे।
वास्तविक जीवन पुनर्वास में सुधार एवं पर्यवेक्षित कार्य क्षेत्र के माध्यम से फिजियोथैरेपी छात्रों के व्यावहारिक प्रदर्शन को बढ़ाना।
इसके साथ-साथ ज़िले के बौधिक एवं अन्य दिव्यांगजनों को समय-समय पर नवीनतम फ़िजियोथैरेपी तकनीकों का लाभ मिलेगा वहीं उनकी दिव्यांगता में सुधार होगा ।
जरूरतमंद व्यक्तियों / बुजुर्गों को भी इस माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध करवाएँ जाने के प्रयास किए जाएँगे ।

0 Comments